बिहार के कटिहार से 3 अगस्त को अगवा हुई बच्ची स्पर्श अग्रवाल को नेपाल से छुड़ाया गया है. अगवा करने वालों ने 25 करोड़ की मांग की थी. स्पर्श अग्रवाल अपहरण कांड में पिछले दिनों पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया था. इनमें से एक आरजेडी के पूर्व सांसद नरेश यादव का बेटा संतोष और दूसरा उसका दोस्त सुनील था.