गृहमंत्री अमित शाह ने कल विपक्ष के नेताओं को एक चिट्ठी लिखी और मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए उनका सहयोग मांगा. उन्होंने कहा कि कुछ अदालती फैसलों और कुछ घटनाओं के कारण मई के महीने की शुरुआत में मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हुई. उस पर अब राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चिट्ठी का जवाब चिट्ठी से दिया. उन्होंने कहा कि क्या आपके पत्र में व्यक्त भावनाओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है?