केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पुलिस बोली- सीक्रेट कोड, 34 मिनट की कॉल और पूरी साजिश बेनकाब

पुणे के लोनावला में हुए केतन हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. प्यार, पैसा, धोखा और एक बेहद खौफनाक साजिश - इस मर्डर मिस्ट्री में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो होश उड़ाने वाले हैं. इस वीडियो में जानिए कि कैसे मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इंटरनेट पर मर्डर का ब्लूप्रिंट तैयार किया और केतन को मौत के घाट उतार दिया. आज कोर्ट में चेतन और सिया की पेशी हुई. पुलिस ने 7 दिनों की कस्टडी मांगी थी, जिसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. वारदात के दिन टोल नाके और सीसीटीवी से बचने के लिए चेतन ने कार की जगह जिस स्कूटर का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. साथ ही वारदात के वक्त पहनी गई हुडी और कपड़ों को लेकर भी चौंकाने वाली कूटनीति सामने आई है. मर्डर से ठीक 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच बातचीत हुई थी. सिया ने ही चेतन को केतन की लोकेशन दी थी और इशारा किया था कि वहां कोई पर्यटक (टूरिस्ट) मौजूद नहीं है.

संबंधित वीडियो