केरल के कोल्लम जिले में स्थित सास्तामकोट्टा श्री धर्म संस्था मंदिर में ओणम के खास मौके पर एक अद्भुत परंपरा निभाई गई. यहां इंसानों से पहले मंदिर के बंदरों को केले के पत्तों पर पारंपरिक ओणम साद्या परोसा गया. पिछले 53 सालों से ये प्रथा चली आ रही है. इस परंपरा में स्थानीय लोग पूरी श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं.