कौशांबी में विस्फोट मामला: आरोपी नौशाद का एनकाउंटर, बारूद के गोदाम पर चला बुलडोजर, पुलिस पर भी गाज

  • 7:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

कौशांबी धमाके के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पिपरी थाना इलाके के मौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसकी गूंज 2-3 KM तक सुनाई दी और करीब 8 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. विस्फोट के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी. इस मामले के मुख्य आरोपी नौशाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी महमदपुर मनोरी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई तो आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया. इससे पहले आरोपी आदिल के अवैध पटाखा गोदामों पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन किया और उन्हें जमींदोज कर दिया, वहां से अवैध पटाखे भी बरामद हुए. 

संबंधित वीडियो