सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 'पटेल-जिन्ना' वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. योगी ने अखिलेश की टिप्पणी को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से की. यह शर्मनाक है. यह तालिबानी मानसिकता है, जो बंटवारे में भरोसा रखती है.