Delhi Bike Accident News: हाल ही में नोएडा में एक इंजीनियर की गड्ढे में डूबने से मौत हुई थी... सिस्टम की लापरवाही हम सबके आंखों के सामने थी... और अब ऐसा ही एक और मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है जिसमें एक गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई... दिल्ली जल बोर्ड का ये गड्ढा था... हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने इस गड्ढे को कवर कर रखा था... वहीं मृतक के दोस्त भी इस घटना को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं... जिससे ये सवाल पैदा हो रहा है कि ये हादसा है या कोई साजिश? हम सीधे चलते हैं दिल्ली के उसी इलाके जनकपुरी में जहां ये पूरी घटना हुई, हमारे सहयोगी ताबिश हुसैन वहां मौजूद हैं...