AAP Leader Murdered: पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आप नेता लक्की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गई. एक नेता पर फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. #jalandhar #aap #luckyo ber oi #punjab #shooting #breakingnews #ndtvshorts