Delhi Bike Accident News: दिल्ली में एक बार फिर लापरवाही ने जान ले ली. नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में वैसा ही दर्दनाक हादसा सामने आ गया. रात का समय था, कमल बाइक से घर लौट रहा था. रास्ता सामान्य लग रहा था. लेकिन अचानक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली. जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई. यह घटना सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की गंभीर लापरवाही की तरफ इशारा कर रही है