इज़रायल पर हमले के बाद से लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो दिल दहला देने वाली हैं. शनिवार की ऐसी ही एक तस्वीर इज़रायल से आई है जिसमें एक चलती कार पर आतंकी फ़ायरिंग कर देते हैं. कार चालक पहले राउंड की फ़ायरिंग के बाद भी कार को आगे बढ़ता है, लेकिन दूसरी बार की फ़ायरिंग के बाद कार से नियंत्रण छूट जाता है और कार सामने खड़ी एक दूसरी गाड़ी से टकरा जाती है.