एशियन गेम्स के इंतजामों की खुली पोल

  • 6:18
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

दुनिया भारत पर उंगली उठाती है, लेकिन बडे़े मौकों पर खुद को विकिसत देशों का दावा करने वाले देशों की पोल भी अक्सर खुल जाती है. जापान में एशियन गेम्स का उदघाटन समारोह हुआ  भी नहीं है कि बदइंतजामी की पोल खुलने लगी है.  गुरुवार को यहां नागोया पहुंचते ही पहले भारतीय जिम्नास्ट फीमेल खिलाड़ी और उनके कोच को एक ही कमरे  में रहने के लिए कहा गया, तो कुछ ऐसा ही बदइंतजामी का शिकार शूटिंग टीम को भी होना पड़ा.