Iran War: जंग में US Israel Missiles से मरने वाला हर 15th इंसान एक मासूम बच्चा है!

  • 3:42
  • प्रकाशित: अप्रैल 07, 2026

ईरान (Iran) पर लगातार हो रहे अमेरिकी (US) और इजरायली हमलों (Israeli Attacks) ने पूरे मिडिल ईस्ट (Middle East) में तबाही मचा दी है. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स एजेंसी (HRANA) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में अब तक 3600 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन सबसे ज्यादा खौफनाक और दिल दहला देने वाला सच ये है कि इस जंग (War) में मरने वाला हर 15वां इंसान एक मासूम बच्चा (Child) है. यूनिसेफ (UNICEF) ने भी बच्चों की इस दर्दनाक हालत पर गहरी चिंता जताई है. इस खास वीडियो में NDTV India के सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) आपको बताएंगे कि कैसे गाजा (Gaza) के बाद अब ईरान और लेबनान (Lebanon) के बच्चे इस खूनी संघर्ष की सबसे भारी कीमत चुका रहे हैं. पूरे हालात को गहराई से समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें. 

संबंधित वीडियो