मिडिल ईस्ट में भड़की जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रास्ता बन गया है। लेकिन ईरान और अमेरिका के मिसाइल हमलों के बीच एक लाइबेरियन फ्लैग्ड तेल टैंकर 'शेनलोंग' सुरक्षित मुंबई पोर्ट पहुंच गया है। भारतीय कैप्टन सुखशांत सिंह संधू ने रडार से 'डार्क' होने की शानदार रणनीति अपनाकर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सफल कूटनीति के दम पर 1.35 लाख टन कच्चे तेल को सुरक्षित भारत पहुंचाया। जानिए इस थ्रिलिंग समुद्री सफर की पूरी इनसाइड स्टोरी। T