ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रास्ता बन गया है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं और पश्चिमी देशों के लिए तेल की सप्लाई ब्लॉक कर दी है। लेकिन भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की कूटनीतिक बातचीत के बाद, ईरान ने भारतीय टैंकरों पुष्पक और परिमल को सुरक्षित रास्ता दे दिया है। जानिए कैसे भारत की मजबूत विदेश नीति इस वैश्विक संकट के बीच अपने हितों की रक्षा कर रही है।