Iran Israel War: ईरान के साथ चल रहे इस युद्ध के बीच अमेरिका की नींद उड़ गई जब वॉशिंगटन डीसी जैसे हाईप्रोफाइल इलाके में यूएस आर्मी बेस के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए... अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के आवास के नजदीक सुरक्षा कवच को किसने भेदा? ईरान की तरफ से मिल रही धमकियों के बीच संदिग्ध ड्रोन दिखने से व्हाइट हाउस में खलबली मच गई... सवालों का बवंडर उठने लगा कि कहीं ये ड्रोन ईरान के तो नहीं..कहीं ईरान ने तो ड्रोन नहीं भेजे...जिस जगह ड्रोन उड़ रहे थे उसी के पास में राष्ट्रपति ट्रंप का सबसे हाइटेक विमान एयरफोर्स वन भी पार्क रहता है...ऐसे में सुरक्षा में हुई इस बड़ी सेंध ने अमेरिका को बेचैन कर दिया है|