Islamabad Talks से पहले Iran का US-Israel को झटका! Hormuz Strait से हर दिन गुजरेंगे सिर्फ 15 Ships?

  • 4:26
  • प्रकाशित: अप्रैल 10, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (US Iran Ceasefire) के बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं हुआ है. ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) को खोलने के लिए बेहद सख्त शर्तें रख दी हैं. रशियन न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस रास्ते से रोजाना सिर्फ 15 जहाज ही गुजर सकेंगे और उन्हें ईरान की सेना (IRGC) की परमिशन लेनी होगी. इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका (United States) को अपने ब्लॉक किए गए विदेशी फंड्स (Frozen Assets) को दो हफ्ते के भीतर वापस करने का अल्टीमेटम दिया है. लेबनान (Lebanon) पर इजरायल के लगातार हमलों के कारण यह शांति समझौता किसी भी वक्त टूट सकता है. इस वीडियो में विस्तार से समझिए कि कैसे ईरान की इन शर्तों का असर पूरी दुनिया के तेल व्यापार (Global Oil Trade) और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. 

संबंधित वीडियो