ईरान‑अमेरिका युद्ध में अब तक 3,271 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा नुकसान ईरान में हुआ, जहां 2,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई. युद्ध की शुरुआत सैन्य ठिकानों पर हमलों से हुई, लेकिन अंत में नागरिक बड़ी संख्या में मारे गए. फिलहाल यहां पूर्ण युद्धविराम नहीं, बल्कि केवल अस्थायी सीजफायर लागू है।
अलग‑अलग देशों में मौतों का आंकड़ा:
लेबनान: 1,461
इराक: 109
इजरायल: 26
फिलिस्तीन: 4
खाड़ी देशों पर भी असर पड़ा- कुवैत: 7 मौतें, बहरीन: 3, यूएई (अबूधाबी, दुबई): कई हमले, मौतें हुईं, ओमान: 3 मौतें
हजारों नागरिक ढांचे तबाह हुए, घर, तेल रिफाइनरी और बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित. केवल मौतें ही नहीं, लाखों लोग घायल, जिससे मानवीय संकट और गहरा हुआ. यूएई जैसे देशों की “सुरक्षित छवि” को बड़ा झटका लगा, आर्थिक नुकसान बेहद ज्यादा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीजफायर आने वाले बड़े संघर्ष से पहले का सन्नाटा हो सकता है और अगले दो हफ्ते निर्णायक होंगे.