IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हराया

  • 8:52
  • प्रकाशित: सितम्बर 26, 2020
IPL 2020 की जंग में चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार रात दिल्ली कैपिटल्स के हाथों एक और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से मात दी. दिल्ली से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वास्तव में चेन्नई कभी भी मुकाबले में दिखाई नहीं पड़ा. न जरूरी ठोस और तेज शुरुआत ही मिली, तो न ही किसी एक बल्लेबाज ने कोई बड़ी पारी खेली. उनकी तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन फैफ डु प्लेसी ने बनाए और वह भी कभी कॉन्फिडेंट नहीं दिखे. दिल्ली के लिए रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए.

संबंधित वीडियो