पंजाब से नोएडा आया, सुबह 6 बजे से लगा लाइन में... इस बंदे ने ऐसे खरीदा भारत का पहला iPhone 18 Pro Max

  • 5:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

Apple ने पिछले हफ्ते iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था. आज यानी 18 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो गई है. दिल्ली से मुंबई तक Apple स्टोर्स के बाहर फोन खरीदने वालों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. इसको लेकर कई वीडियो भी आ रहे हैं.  नोएडा के DLF Mall के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन लगी हुई हैं. एक खरीदार ने बताया कि उसने दो iPhone 18 Pro Max खरीदा है. इसके लिए वे पंजाब से आए थे. उन्होंने बताया कि वे सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े थे. उन्होंने दावा किया है कि वे पहले व्यक्ति हो गए हैं, जिन्होंने नया आईफोन खरीदा है. आपको बता दें कि भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इसके मैक्स वेरिएंट यानी iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है.