स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की नई और सनसनीखेज रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. सिप्री (SIPRI) का दावा है कि भारत ने अपनी परमाणु रणनीति में एक बेहद आक्रामक और बड़ा शिफ्ट (Shift) किया है. अब भारत के परमाणु हथियार सिर्फ अलग गोदामों में नहीं रखे हैं, बल्कि वे "रेडी-टू-यूज़" (Ready-to-Use) यानी ऑपरेशनल मोड में डिप्लॉय कर दिए गए हैं. इस मुद्दे पर जब भारतीय और पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ आमने-सामने आए, तो लाइव टीवी पर ज़बरदस्त बहस छिड़ गई.