भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों में आज एक नया विश्वास और एक नई गहराई आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, जिसके बाद पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदि पूर्ण' (Bintang Adipurna) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो (President Prabowo) के साथ साझा प्रेस वक्तव्य में पीएम मोदी ने एलान किया कि 2018 में बनी कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (Comprehensive Strategic Partnership) आज एक नई उड़ान ले रही है, जिसका 21वीं सदी की दुनिया और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव होगा।