सहारनपुर बैठक में भिड़े कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक, वीडियो वायरल

  • 3:39
  • प्रकाशित: अगस्त 19, 2026

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के बीच की आपसी कलह को उजागर करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर बहस हुई. विवाद उस समय शुरू हुआ जब बैठक के दौरान अधिकारियों के सामने सवाल उठाने और अपनी बात रखने को लेकर दोनों नेता आपस में भिड़ गए. वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि इमरान मसूद, सपा विधायक आशु मलिक को बीच में हस्तक्षेप न करने और चेयर (अध्यक्ष) से अनुमति लेकर ही नियम के तहत बोलने की हिदायत दे रहे हैं, जिस पर आशु मलिक भी कड़ा ऐतराज जताते हैं. प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई इस तू-तू-मै-मै का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.