दीदी-भतीजा दोनों फंसे, टीएमसी का सबसे बुरा दौर शुरू! ममता बनर्जी पर FIR क्यों?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय जबरदस्त भूचाल आया हुआ है. ममता सरकार के मंत्रियों, विधायकों और खुद मुख्यमंत्री व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर चौतरफा कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. इस वीडियो में जानिए बंगाल की राजनीति से जुड़ी 3 सबसे बड़ी खबरें जिसने टीएमसी (TMC) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चुनाव प्रचार के दौरान धर्मतला के धरना मंच से दिए गए एक संवेदनशील भाषण को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में मामला दर्ज किया गया है. उन पर धारा 196, 351 और 352 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें धर्म के आधार पर दुश्मनी फैलाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप शामिल हैं. चुनावी नतीजों के बाद एक महीने के भीतर ममता बनर्जी के खिलाफ यह दूसरी FIR है. एक तरफ जहां शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की करीबी एडवर्टाइजिंग एजेंसी पर लगे करीब ₹635 करोड़ के एड घोटाले की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीआईडी (CID) की टीम फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी से लगातार पूछताछ कर रही है और उन्हें दोबारा 14 जून को पेश होने के लिए समन भेजा गया है.

संबंधित वीडियो