कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह कहा था कि विपक्ष को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और अपने सांसदों से भी चर्चा में भाग लेने के लिए कहना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा, "संसद की सामान्य प्रक्रिया यह है कि यदि किसी सदस्य का नाम लिया जाता है, तो उसे जवाब देने का अवसर दिया जाता है. जब मैं अपना पक्ष रखना चाहता था, तब मेरा माइक बंद कर दिया गया और मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया."