Hemant Soren Oath Ceremony: रिकॉर्ड चौथी बार हेमंत सोरेन ने CM पद की ली शपथ | 5 Ki Baat

  • 25:54
  • प्रकाशित: नवम्बर 28, 2024

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड में आज कुछ देर पहले हेमंत सोरेन ने रिकॉर्ड चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में हुआ।..शपथ समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केजरीवाल सहित इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सांसद मौजूद रहे. झारखंड के अलग अलग जिलों से बड़ी तादाद में जेएमएम समर्थक भी रांची पहुंचे। हेमंत सोरेन ने आज अकेले शपथ ली। बाक़ी मंत्रियों पर बाद में फ़ैसला होना है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए सोरेन अपने सहयोगियों से अब भी बात कर रहे हैं। कुछ नाम फाइनल होने बाकी हैं. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से अभी मंत्रियों के नाम पर चर्चा जारी है।

संबंधित वीडियो