Delhi riots: साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के सबसे बर्बर और चर्चित आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड (Ankit Sharma Murder Case) में दोषियों की सजा तय करने की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में पीड़ित परिवार का गुस्सा और दर्द दोनों छलक पड़ा. कड़कड़डूमा कोर्ट में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) समेत 5 दोषियों की सजा पर बहस के दौरान अंकित शर्मा के परिजनों ने रोते हुए अदालत से बड़ी मांग की है. परिवार ने सभी दोषियों के लिए कानूनन अधिकतम सजा यानी 'फांसी की सजा' (Death Penalty) की मांग की है.