सुप्रीम कोर्ट में NCERT मामले में सुनवाई जारी है. कोर्ट ने इस मामले में जमकर फटकार लगाई है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि ये न्यायपालिका की गरिमा को कम करने के लिए एक कैलकुलेटिव मूव है. मैं न्यायपालिका का मुखिया होने के नाते जब तक संतुष्ट नहीं हो जाता है तब तक इस की सुनवाई जारी रहेगा. वहीं NCERT ने कहा कि वो इस केस में बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हैं.