तिरंगा यात्रा में CM योगी की हुंकार, कहा- 'राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा.'

  • 8:19
  • प्रकाशित: अगस्त 09, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व लखनऊ में एक विशाल 'तिरंगा यात्रा' को झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर यह यात्रा बेहद अनुशासित तरीके से 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ विधान भवन तक पहुंची. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में बताया कि इस तिरंगा यात्रा में 30,000 से अधिक युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. उन्होंने राष्ट्र के प्रतीकों, तिरंगे, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सम्मान को सर्वोपरि बताया. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने वालों को दंडित करने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए हैं, जिससे देश का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यह वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर है. उन्होंने ऐतिहासिक 'काकोरी ट्रेन एक्शन' (1925) के वीर क्रांतिकारियों- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान को भी नमन किया.

संबंधित वीडियो