भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में स्‍कूल बसों पर बड़ा फैसला, सुनिए!

  • 7:21
  • प्रकाशित: अगस्त 26, 2026

गुरुग्राम (साइबर सिटी) में भारी बारिश और गंभीर जलभराव के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है और स्कूलों को वैकल्पिक सुरक्षित रूट अपनाने को कहा है.  बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद मिलेनियम सिटी के दावों की पोल खुल गई. करोड़ों के फ्लैट्स और महंगी प्रॉपर्टी वाले इस शहर में चंद घंटों की बारिश के बाद पूरा पहिया थम गया. सोहना रोड, राजीव चौक सबवे, सुभाष चौक, सेक्टर 15, पटेल नगर और शीतला माता मंदिर मार्ग जैसे पॉश इलाकों में पानी भर गया.

संबंधित वीडियो