गुरुग्राम में Baleno का ड्रामा! सेक्टर-38 में कैब को मारी टक्कर, युवक को कुचलने की कोशिश

  • 0:37
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

हरियाणा के गुरुग्राम में थार के बाद अब बलेनो कार ड्राइवर का हंगामा सामने आया है. सेक्टर-38 में शनिवार रात एक बलेनो कार ने कैब को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद, कैब ने भी बालेनों को टक्कर मारी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ. आरोप है कि बलेनो ड्राइवर ने एक युवक को भी कार से कुचलने की कोशिश की. युवक ने किसी तरह खुद को बचाया.