Exclusive: जहां से सिया ने मंगेतर केतन को धक्का देकर मारा, उस क्राइम स्पॉट पर NDTV ने क्या देखा?

यह कहानी जितनी खूबसूरत वादियों में रची गई, उतनी ही खौफनाक है. हम आपको लेकर चल रहे हैं पुणे के उसी ऐतिहासिक लोहागढ़ किले पर, जहां एक मंगेतर ने अपने होने वाले पति को 400 फीट गहरी खाई में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया. यह मामला 26 साल के केतन अग्रवाल और उसकी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल का है. सिया ने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या की पूरी साजिश रची. 18 जून को अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले, सिया 'प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन' के बहाने केतन को लोहागढ़ किले के सबसे खतरनाक पॉइंट पर ले गई और उसे धक्का दे दिया.

इस वीडियो में हमारी टीम सीधे उसी क्राइम स्पॉट से रिपोर्ट कर रही है, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया. देखिए उस चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड से खास बातचीत, जिसने सिया को सबसे पहले मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा था. जानिए कैसे पुलिस ने एक 'एक्सीडेंट' की कहानी से पर्दा उठाकर इस 'लव ट्रायंगल' की खौफनाक साजिश का खुलासा किया.
 

संबंधित वीडियो