IIT दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. 31 वर्षीय छात्र की मौत के बाद छात्रों में गुस्सा है. पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. दूसरी ओर आईआईटी दिल्ली में प्रदर्शन जारी है. छात्रों की मांग है कि डीन का इस्तीफा लिया जाए. 2 साल में ऐसे IIT दिल्ली से सुसाइड के ऐसे 8 मामले सामने आए हैं. छात्रों की मांग है कि ऐसा माहौल दिया जाए जिससे आत्महत्या दोबारा न हो. वहीं आईआईटी दिल्ली ने जांच के लिए जो पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी. अब उसका नेतृत्व करने वाले पूर्व DG अशोक कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है. आइए आपको समझाते हैं, क्या है पूरा विवाद.