Surya Murder in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने बकरीद के दिन ही अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित को घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने मृतक के भाई विनीत राजपूत की तहरीर पर खोड़ा थाने में मामला दर्ज कर किया है। जानकारी के मुताबिक घटना 28 मई को दोपहर के करीब 3:30 बजे हुई। यह घटना गाजियाबाद खोड़ा थाना इलाके में मौजूद शर्मा डेरी वाली गली में घटी।