NDTV नेटवर्क के प्रतिष्ठित और विशेष मंच 'NDTV इंडिया हेल्थ मिशन - ब्लूप्रिंट फॉर हेल्थ विजन 2047' (NDTV India Health Mission - Blueprint for Health Vision 2047) में देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक गंभीर चर्चा की गई। इस खास सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नीतिगत स्तर से लेकर धरातल पर हो रहे बड़े बदलावों का पूरा लेखा-जोखा देश के सामने रखा।