New Rules Changes: LPG से सिगरेट की कीमतों तक 1 फरवरी से क्या-क्या नए बदलाव? Budget 2026 | Top News कैलेंडर का पन्ना पलते ही फरवरी ने दस्तक दी। लेकिन इस बार नया महीना सिर्फ तारीख नहीं बदल रहा, बल्कि आम आदमी की ज़िंदगी के कई पन्ने भी पलटने वाला है। 1 फरवरी 2026… एक ऐसा दिन, जब संसद में देश का आम बजट पेश हुआ और उसी के साथ आपकी जेब से जुड़े कई बड़े नियम भी बदल चुके हैं। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि बजट में क्या मिला, सवाल ये है कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी कितनी महंगी होगी… और कहां राहत मिल सकती है।