पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से किसानों और परिवारों को भारी नुकसान हुआ था। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवज़ा राशि के चेक सौंपे हैं। अरविंद केजरीवाल ने इसे “ऐतिहासिक कदम” बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने सिर्फ 30 दिनों में 20,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा देना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि ये अब तक का सबसे तेज़ और पारदर्शी मुआवज़ा वितरण है।