आज के इस वीडियो में देश की दो सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबरों का पूरा विश्लेषण किया गया है. पहली खबर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से जुड़ी है, जहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर एक किसान को गोली मारने का गंभीर आरोप लगा है. वहीं दूसरी खबर देश के बड़े मंदिरों, खासकर माता वैष्णो देवी दरबार में चढ़ावे की चांदी में हुए भारी गबन से जुड़ी है.