दिल्ली-रोहतक हाइवे स्थित टिकरी बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं. 24 तारीख को रमेश नामक किसान को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. रमेश ने बताया कि उन्हें 24 नवंबर को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था. किसानों के प्रतिनिधि नेताओं को भी जेलों में ठूंस दिया गया था. उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके इस देश की जनता की आवाज का दमन कर रही है.