प्रदर्शनकारी किसानों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा MSP

  • 6:50
  • प्रकाशित: दिसम्बर 04, 2020
पंजाब समेत कई राज्यों के किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन के चलते कई बॉर्डर बंद हैं. गाजियाबाद से अगर आप दिल्ली आ रहे हैं, तो एंट्री बंद है. एंबुलेंस व अन्य अति आवश्यक सेवाओं के लिए किसान रास्ता खोल रहे हैं. बुलंदशहर से आए एक प्रदर्शनकारी किसान ने बताया कि उनकी धान की खेती है. इस बार उन्होंने धान 1500 रुपये प्रति कुंतल बेचा और धान की MSP 1865 रुपये है.

संबंधित वीडियो