मिशिगन में F-16 फाइटर जेट क्रैश, ट्रेनिंग मिशन के दौरान पायलट घायल

  • 3:36
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को एक सैन्य प्रशिक्षण मिशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एक F-16 फाइटिंग फाल्कन लड़ाकू विमान ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान उड़ा रहे पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हादसे में वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है. घटना के बाद प्रशासन ने दुर्घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

संबंधित वीडियो