अंदर से देखिए नेपाल पुलिस का डिजास्टर कमांड सेंटर, यहीं से चल रहा पूरा ऑपरेशन

  • 3:08
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2026

पिछले 6 दिनों से त्रिशूली नदी ने नेपाल में तबाही मचाई हुई है और पूरी नेपाल सरकार रिलीफ एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है. खासकर नेपाल की तीनों आर्म्ड फोर्स - नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) अपने-अपने स्तर पर बचाव में जुटी हैं और पूरे प्रभावित इलाके में फैली हुई हैं. NDTV ने नेपाल पुलिस के कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखाई हैं, जो काठमांडू में स्थित है. यहीं से 7 प्रभावित जिलों में चल रहे फ्लड रिलीफ ऑपरेशन का सेंट्रलाइज्ड कमांड चल रहा है. सामने लगी बड़ी स्क्रीन पर अलग-अलग जगहों की LIVE तस्वीरें आती हैं और वरिष्ठ अधिकारी यहीं से फील्ड में काम कर रहे जवानों को इंस्ट्रक्शन देते हैं. इसी तरह सेना और APF का भी अलग-अलग कमांड सेंटर है.