मुंबई में भी दशहरे की रौनक देखते बनी। दशहरे के दिन हुई शस्त्र पूजा भी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही मां दुर्गा की विदाई भी हुई। चार दिन की पूजा के बाद मां दुर्गा का विसर्जन हुआ, पूजा हुई, सिंदूर खेला हुआ, और विदा हो गईं देवी। और ऐसे ही तरह-तरह के रंगों के बीच मुंबई में मना दशहरा।