ईरान-इजरायल तनाव के बीच जब यूएई (UAE) में सैकड़ों भारतीय यात्री फंस गए, तो डॉ. धीरज जैन और उनकी पत्नी डॉ. ममता जैन ने अपने दिल और अपने 80,000 स्क्वायर फीट के फार्म हाउस के दरवाजे उनके लिए खोल दिए। अजमान (Ajman) स्थित इस आलीशान फार्म हाउस पर न केवल 200 से ज्यादा लोगों को छत मिली, बल्कि उन्हें घर जैसा खाना, मेडिकल कैंप और मनोरंजन की सुविधाएं भी दी गईं।