दिल्ली के द्वारका (Dwarka Delhi) में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है. 23 साल के साहिल धनेश्रा (Sahil Dhaneshra), जो अगस्त में मैनचेस्टर (Manchester University) जाने वाले थे, एक नाबालिग की रफ्तार का शिकार हो गए. आरोपी नाबालिग अपनी स्कॉर्पियो (Scorpio) से रील (Reels) बना रहा था और बिना लाइसेंस (Without License) गाड़ी चला रहा था. साहिल की मां इन्ना माकन (Single Mother Inna Maakan), जिन्होंने साहिल को अकेले पालकर बड़ा किया, आज इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही हैं. देखिए कैसे सिस्टम ने एक कातिल को बोर्ड एग्जाम (Board Exam) के नाम पर जमानत दे दी.