Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश के आम चुनावों में अपनी पार्टी BNP को शानदार जीत दिलाने के बाद आज तारिक रहमान ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. भारतीय समयानुसार शाम के 4.30 बजे उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई गई. उनकी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से दो अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. इसके अलावा सरकार में 24 राज्य मंत्री भी होंगे. तारिक रहमान और उनकी कैबिनेट बांग्लादेश के संसद परिसर के साउथ प्लाजा में शपथ ले रही है.