Delhi Flood: दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। साथ ही हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से भी यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है।