दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन के धरने का आज चौथा दिन है. वो एलजी दफ़्तर में डटे हुए हैं. सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. इधर एलजी ने कल गृह मंत्री से मुलाक़ात की और इस धरने को बेतुका बताया. धरने का जवाब धरने से देने बीजेपी भी मैदान में उतर आई है.