मुंबई की रहने वालीं फिरोजा सुरेश साइकिल के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं. वह कहती हैं, मुझे ये बात अच्छी लगती है कि लोग फिटनेस के लिए साइकिल चलाना पसंद करते हैं. इससे साइकिल खरीदने का मकसद पूरा हो जाता है और गाड़ियों का इस्तेमाल न कर हम पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में लोग इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से साइकिलिंग से दूर रहते हैं.