CUET UG 2026 News: तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ केंद्रों पर CUET-UG 2026 शुरू होने में हुई देरी

CUET UG 2026 News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित होनेवाली CUET UG 2026 परीक्षा आज कुछ केंद्रों पर देरी से शुरू हुई है. टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से कुछ सेंटर्स पर CUET UG 2026 परीक्षा तय समय पर शुरू नहीं हो सकी है. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन भी केंद्रों पर तकनीकी कारणों से देरी हुई है, वहां के छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. इसके साथ ही दोपहर के सत्र के समय में थोड़ा बदलाव किया गया.

संबंधित वीडियो