थोड़ी राहत के बाद आज फिर कोरोना के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. एक दिन में रिकॉर्ड 3780 कोरोना मरीज़ों की मौत हुई है. मामलों में लगातार तीन दिन की कमी के बाद आज बड़ा उछाल है. पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हज़ार से नए मामले आए हैं, जो कि कल के मुकाबले क़रीब 25 हज़ार ज़्यादा हैं.